फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली स्पर्धा में सरोजिनी, गांधी हाउस रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाकर दीप उत्सव की बधाई दी। बिजनी स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल की ओर से रंगोली मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पतंजलि, आर्यभट्ट, पानिनी और सुश्रुता हाउस के होनहारों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य शैलजा कश्यप ने कहा कि झिलमिलाते दीपों की रोशनी से प्रकाशित दीपावली सभी के घर में सुख समृद्धि और सफलता लेकर आए। बैहना स्थित फिनिक्स स्कूल में दिवाली के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें एलकेजी, यूकेजी और प्रथम कक्षा के बच्चों ने हिस्सा लिया।
मंच संचालन भी नौनिहालों ने किया। स्कूल के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने सभी अभिभावकों, बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सरोजिनी और गांधी हाउस प्रथम रहे। नेहरू और टैगोर हाउस को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

पैलेस कॉलोनी स्थित अल्मा केएसवी इंफोटेक में रंगोली बनाई गई। स्टेनो और आईटी के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। संस्थान के संचालक जयपाल सिंह ने दिवाली की बधाई देते हुए मिठाइयां बांटी। इस दौरान नेहा, भारती, पुष्पा, वंदना, कविता, वैषाली, रोहित, ऋतिक और अभिषेक ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें