फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलापड़ में बिना बिल के पकड़े 5 लाख के मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ में मंडी की राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने बिना बिल ले जा रहे 5 लाख के मोबाइल पकड़ कर जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी मनोज डोगरा ने बताया कि वीरवार देररात सलापड़ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की।
इस दौरान एक निजी वाहन की तलाशी ली गई। उसमें 5 लाख के मोबाइल फोन बरामद किए गए। वाहन का चालक मोबाइल फोन के दस्तावेज और बिल नहीं दिखा पाया।
इस पर उसेे 1.61 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। यह सारी कार्रवाई जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन पर की गई।
उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी मनोज डोगरा ने कहा कि जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य है। इनके उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें