फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजैहली मार्ग पर भूस्खलन, कुटला में रातभर फंसी रहीं सेब की गाड़ियां

विज्ञापन
मंडी-थुनाग-जंजैहली सड़क मार्ग पर आया मलबा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मंडी-जंजैहली मार्ग बगस्याड और थुनाग के बीच कुटला के पास भारी भूस्खलन के कारण करीब 13 घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दर्जनों सेब के ट्रक भी फंसे रहे। मंगलवार रात 8 बजे बंद मार्ग बुधवार सुबह 9 बजे बहाल हो पाया।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खासकर बागवानों को सेब मंडियों में पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार रात 8 बजे के करीब थुनाग के कुटला मोड़ के पास पहाड़ी दरकने से मार्ग बाधित हो गया।
इससे सबसे ज्यादा परेशानी सेब मालिकों को हुई। सड़क बंद होने से दर्जनों सेब की छोटी और बड़ी गाड़ियां सब्जी मंडी तक नहीं पहुंच सकीं। सारी गाड़ियां थोड़ा बाजार में खड़ी रहीं। हालांकि छोटी गाड़ियां थुनाग-तांदी सड़क से आ जा रही थीं, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण सेब से लोड गाड़ियां नहीं जा पाईं।
विज्ञापन

सेब लेकर जा रहे पन्नीलाल, आशु शर्मा, दिनेश कुमार ने बताया कि खड़ी चढ़ाई होने के कारण गाड़ियां नहीं चढ़ सकीं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कुटला के पास भारी भूस्खलन हो गया। मशीनें पत्थर हटाने में कामयाब नहीं हुई तो ब्लास्टिंग करनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें