मार्चपास्ट की विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ्ज्ञ।
नेरचौक (मंडी)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मुंदडू में शुक्रवार को खंडस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मार्चपास्ट की सलामी ली।
मार्चपास्ट में कुम्मी स्कूल प्रथम, मुंदडू स्कूल द्वितीय और भंगरोटू स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने ट्रॉफी भेंट कर पुरस्कृत किया। खंड स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को देखते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी महत्व दिया जा रहा है। स्कूलों में खेलों का आयोजन होने से बच्चों की प्रतिभा उभरकर सामने आती है।
विधायक ने स्कूल में होने वाले सुधार कार्यों के लिए एक लाख और अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर बीईईओ कुंता ठाकुर, पीटीएफ बल्ह के प्रधान हरेंद्र ठाकुर सहित स्थानीय पंचायत की प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद