फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्रंग में पशु चिकित्सक को चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के टकोली कस्बे में पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर पिटाई करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में चिकित्सक ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह लंपी बीमारी से ग्रस्त पशुओं को देखने जा रहा था। इस दौरान अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने गालीगलौज किया। वह हाथापाई पर उतर आई और उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। उसने पत्नी (चिकित्सक) से भी बदतमीजी की। जान से मारने की धमकी दी।
चिकित्सक ने कहा कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है। घटना के दौरान कई लोग मौजूद थे। लोगों ने आरोपी महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन

ड्यूटी को सही तरीके से न करने पर विभाग ने उसका वेतन भी बंद कर रखा है। उसके खिलाफ कार्रवाई भी चल रही है। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। भादंसं की धारा 353, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
......
जिला पशु चिकित्सक संघ ने जताया रोष
जिला पशु चिकित्सक संघ ने घटना पर रोष जताया है। संघ के जिला प्रधान डॉ. राकेश शर्मा और सचिव डॉ. प्रतीक कश्यप ने कहा कि मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाएं शर्मनाक हैं। जिस तरह से डॉक्टर के साथ मारपीट हुई है यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिला प्रशासन और विभाग को इसका कड़ा संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। संघ ने सचिव पशुपालन विभाग और निदेशक से मांग उठाई कि मामले में हस्तक्षेप करके ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें