जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर में आयोजित छात्र-छात्राओं की खेलकूद स्पर्धा में बरोट जोन को आलराउंड बेस्ट का खिताब मिला। सोमवार को खेलों के समापन पर सेवानिवृत्त शिक्षक नेक राम शास्त्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। शिक्षक खंड द्रंग की प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोरमा देवी और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता तीन दिन तक चली। कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक में बरोट जोन का दबदबा रहा।
जोगिंद्रनगर जोन को हराकर बरोट जोन ने कबड्डी का खिताब जीता। बस्सी जोन को पछाड़ते हुए बरोट ने खो-खो में पहला पुरस्कार हासिल किया। वॉलीबाल और बैडमिंटन में भराड़ू जोन प्रथम और अनुशासन में गुम्मा जोन प्रथम रहा। 1,500 मीटर दौड़ में भराड़ू के अभिषेक प्रथम, बरोट के सौंगध द्वितीय और जोगिंद्रनगर के योगेश तृतीय रहे। 200 मीटर में जोगिंद्रनगर के रवि प्रथम, भराड़ू के अभिषेक दूसरे और बरोट के सुनील ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर में बरोट के सौगंध प्रथम, आर्यन द्वितीय और जोगिंद्रनगर के साहिल तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में बरोट के आर्यन प्रथम, गुम्मा के सुमित द्वितीय और जोगिंद्रनगर के आर्या तृतीय रहे।। ऊंची कूद में बरोट के आदित्य प्रथम, सौगंध द्वितीय और जोगिंद्रनगर के आर्या तृतीय रहे। शॉटपुट में जोगिंद्रनगर के आर्या पहले, बरोट के गिरीश दूसरे और जोगिंद्रनगर के अंकित तीसरे स्थान पर रहे।
छात्राओं की कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैडमिंटन स्पर्धा में बरोट स्कूल विजेता रहा। कबड्डी में गुम्मा द्वितीय, खो-खो और वॉलीबाल में जोगिंद्रनगर द्वितीय, एथलेटिक खेलों में बस्सी जोन प्रथम, बरोट द्वितीय रहा। लोकनृत्य, एकांकी और एकल गीत में बरोट विजेता रहा।
समूहगान में जोगिंद्रनगर विजेता रहा। वाद विवाद में गुम्मा प्रथम, बरोट द्वितीय, ऊंची कूद में बरोट की वान्या, लंबी कूद में बस्सी की नवजोत ने प्रथम स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में गुम्मा की जानवी प्रथम, 200 मीटर में बरोट की मन्नत प्रथम, 1,500 मीटर दौड़ में बस्सी की सोनिका प्रथम और बस्सी जोन की नवजोत को बेस्ट एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लड़कों में बरोट के सौगंध को बेस्ट एथलीट पुरस्कार से नवाजा गया। संवाद