फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के विरोध में 9 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/नेरचौक। उपमंडल नेरचौक में बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति की बैठक में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विरोध में 9 अगस्त को तिरंगा रैली निकालने का फैसला लिया। बैठक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम दास चौधरी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को दरकिनार कर रहे हैं। आग्रह करने पर भी न तो मिलने का समय दे रहे हैं और न ही पत्राचार का जवाब दे रहे हैं। अब कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकमत से हवाई अड्डे के विरोध में कड़े से कड़ा संघर्ष करने का निर्णय लिया।
निर्णय लिया कि बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में 5 अगस्त से 7 अगस्त तक गांव-गांव संपर्क अभियान चलेगा। 9 अगस्त को तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया, परस राम, प्रेम दास चौधरी, हरी राम, श्याम लाल, सोहन लाल, सरवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें