मंडी। जिला मंडी के 39 स्वास्थ्य संस्थान स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए हैं। इन संस्थानों में जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायो मेडिकल वेस्ट) का बेहतर निष्पादन किया है। इसको लेकर जोनल अस्पताल में एक कार्यक्रम हुआ जिसकी अध्यक्षता एडीसी जतिन लाल ने की।
बैठक में जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर और अन्य डॉक्टर एवं सर्जन मौजूद रहे। इस दौरान जिले के 39 स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छता संक्रमण नियंत्रण में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर एक बैठक में बायोवेस्ट निपटारे एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों पर विभिन्न तरीकों और तकनीक से कचरा निपटारा करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर साइंटिफिक अधिकारी चमन ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। संवाद