फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहली बार मंडी जिला को नहीं मिल पाई मंत्रिमंडल में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश मंत्रिमंडल में मंडी को इतिहास में पहली बार मंत्री नहीं मिल पाया है। इससे जिला के लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

इसे जिले के लोगों का भाजपा के साथ चलने पर दी गई सजा के तौर पर देखा जा रहा है। मंडी जिले की 10 में से 9 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ही जीत हुई है। यहां पर मात्र धर्मपुर की 1 सीट कांग्रेस ने जीत हासिल की है। इसके बावजूद वहां के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

यहां पर अगर बात मंडी संसदीय क्षेत्र की की जाए तो 17 विधानसभा क्षेत्र में केवल एक मंत्री ही किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी बने हैं। मंडी के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो 1952 से लेकर 2017 तक जितनी भी सरकारें बनीं उसमें मंडी को मंत्रिमंडल में सीट जरूर मिली है, लेकिन इस बार नहीं मिल पाई। चुनाव में मंडी ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया अब सुक्खू मंत्रिमंडल में इसकी अनदेखी साफ साफ तौर पर देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें