निजी बस से 505 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
औट थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त की है। बीती रात शालानाला सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर नाकाबंदी के दौरान एक निजी बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस में सवार अशोक कुमार निवासी थानेश्वर जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस की ओर से आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना औट में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे आज न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।