फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर पर वार कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर में एक शादी समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस थाना धर्मपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार घायल व्यक्ति ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। नरेश कुमार (39), पुत्र प्रेम चंद, निवासी गांव गोरत, डाकघर स्योह, तहसील धर्मपुर ने बताया कि वह 24 अप्रैल की रात करीब 11:15 बजे अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्कोह गांव के एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया और किसी वस्तु से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घायल ने घटना के तुरंत बाद पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें