फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब के व्यक्ति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के गर्भवती पाए जाने पर दर्ज हुई दुष्कर्म की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत 14 वर्षीय नाबालिग के बयान के आधार पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे तबीयत खराब होने पर नाबालिग को सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकीय जांच के दौरान उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि स्कूल की छुट्टियों के दौरान वह अपनी माता के साथ पंजाब गई थी। वहां एक क्वार्टर में ठहरी थी। आरोप है कि उसी रात एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार घटना स्थल बलौंगी एसएएस नगर पंजाब के क्षेत्र में आता है। इसके चलते मामले की जीरो एफआईआर बजरिया ई-मेल पुलिस थाना बलौंगी की आधिकारिक मेल पर भेज दी गई है। साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी थाना बलौंगी को मामले की सूचना दे दी गई है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें