टिहरा (मंडी)। ढांक से गिरने से दलवीर सिंह 45 पुत्र रामचंद्र गांव नलयाणा उपतहसील टिहरा की मौके पर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलवीर सिंह पशुओं के लिए चारा लेने बुधवार सुबह 11 बजे घर से गया था, लेकिन जब वह घर नहीं आया, तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह करीब 300 फीट नीचे गहरे नाले में पड़ा हुआ था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव को नाले से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भेज दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने की।