मंडी। भाजपा ने जिला परिषद चुनाव के लिए मंडी जिले के तीन वार्डों से समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश संयोजक पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव समिति और विधायक विपिन सिंह परमार ने यह सूची जारी की। जिला मंडी के वार्ड नंबर 11 मझोठी से इंद्र देव, वार्ड नंबर 12 रोड से शिव चंद और वार्ड नंबर 13 ब्रयोगी से रोहित ठाकुर को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है। मंडल, जिला और प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है।