फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में लाइफ साइंस क्लब का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के जीवन विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका पंचानी के मार्गदर्शन में लाइफ साइंस क्लब का गठन एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी जीवन विज्ञान के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय नारंग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, लाइफ साइंस क्लब के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वर्षभर आयोजित होने वाली शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे क्लब विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं तथा सभी से क्लब की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्राची को अध्यक्ष, कशिश कांत को स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर, आदित्य राणा को कोषाध्यक्ष, महक और लावण्या को महासचिव तथा कीर्ति, कार्तिक पठानिया, कविता और अनन्या को संयुक्त सचिव बनाया गया। काव्या, महेश, मुस्कान और डिम्पल को सदस्य नामित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें