फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लेफ्टिनेंट सृजन गोस्वामी को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बने सृजन गोस्वामी के स्वागत में जोगिंद्रनगर में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने फूल मालाएं और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। नगर परिषद वार्ड 6 के निवासी सृजन गोस्वामी के सेना में लेफ्टिनेंट बनने की खुशी में शहर में नागरिक अभिनंदन हुआ। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर, व्यापार मंडल के अलावा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं ने उपहार भेंट कर उनके पिता हरीश गोस्वामी और माता शिक्षिका अंजली गोस्वामी को मिठाई खिलाकर नवाजा। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, भाजपा नेता पंकज जम्वाल, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की बहू मेघना ठाकुर, बेटे सोमेंद्र और रोटरी क्लब के सचिव अधिवक्ता रणजीत चौहान सहित अन्य ने खुशी जाहिर की। इस दौरान मौजूद मेजर ज्ञान चंद बरवाल, रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, विनोद राठौर, सुशील पठानिया, शेर सिंह, एनआर बरवाल ने शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। लेफ्टिनेंट सृजन गोस्वामी ने कहा कि सेना में जाना उनका बचपन का सपना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें