फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस धारक 72 घंटे में पुलिस थाना से वापस लेंं जमा किए हथियार : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता हटने के बाद एसपी मंडी ने जारी किए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर(मंडी)। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने आचार संहिता के दौरान जिले के सभी पुलिस थानों में जमा लाइसेंसी हथियारों को धारकों से 72 घंटे के भीतर वापस लेने का आह्वान पुलिस के उच्च अधिकारियों ने किया है। इस दौरान करीब 15 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनावों के दौरान जमा हुए थे। इनमें विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक लगभग 1500 लाइसेंसी हथियार, पुलिस थाना पधर में लगभग एक हजार हथियार सुरक्षा कारणों के चलते स्थानीय थाने में जमा हुए हैं। रविवार को डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि थाने में जमा हथियारों को 72 घंटे के भीतर वापस लेने का आह्वान धारकों से किया है। बताया कि पुलिस थाना जोगिंद्रनगर, पधर में जमा हुए हथियारों को उनके पंजीकरण के हिसाब से क्रमवार रखा गया है, ताकि हथियारों को वापस लेते समय धारकों को कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें