फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर में तेंदुए ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी, पिंजरा लगागे की मांग
विज्ञापन

चोलथरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की चोलथरा पंचायत के टेला गांव और सरौन पंचायत के हयोड़ गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पालतू पशुओं पर लगातार हो रहे हमलों के बीच वीरवार देर रात हयोड़ गांव में तेंदुआ स्थानीय निवासी अजय भारद्वाज के पालतू कुत्ते को घर के आंगन से उठाकर ले गया। घटना के बाद से कुत्ते का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से ग्रामीणों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से टेला गांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलथरा के समीप तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में कुत्ते के पुतले के साथ उसकी रिकॉर्ड की गई आवाज का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया है, ताकि तेंदुए को आकर्षित किया जा सके। वहीं, वन विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रात के समय घरों के बाहर रोशनी रखने और अकेले अथवा बिना रोशनी के बाहर न निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें