मंडी। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला मंडी की ऑनलाइन बैठक जिलाध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी के करीब 50 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन और मिनिट्स महिला विंग की महासचिव डॉ. बनीता सकलानी ने तैयार किए। बैठक में पुरानी पेंशन से वंचित कर्मचारियों, जिला परिषद व बिजली बोर्ड कर्मियों को शीघ्र ओपीएस का लाभ दिलाने और पुरानी पेंशन व्यवस्था को स्थायी कानूनी संरक्षण देने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 10 अगस्त से पूर्व सभी ब्लॉकों में बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसके बाद मंडी में जिला स्तरीय बैठक और पेंशन आभार समारोह का आयोजन होगा। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जल्द राहत प्रदान करने की उम्मीद जताई। संवाद