गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र से हिमाचल पथ परिवहन निगम में कार्यरत चालकों और कर्मियों ने गोहर के बासा विश्रामगृह में मंगलवार को एक आम सभा का आयोजन किया।
इस सभा की अध्यक्षता निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने की। सभा में चालकों और कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके उपरांत संघ की नाचन इकाई का गठन सर्वसहमति से किया गया। इसमें चालक ललित कुमार को प्रधान, मोहन लाल को उपप्रधान, परिचालक डिपंल कुमारी को सचिव, देशराज सहसचिव चुना गया। वेद कुमार को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार को सहकोषाध्यक्ष, अश्विन शर्मा को मुख्य सलाहकार, केशव को मीडिया प्रभारी और दीपक व गोविंद कुमार को सदस्य चुना गया। संवाद