पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में आयोजित कुराश गेम में टिक्कर के 16 खिलाड़ियों ने 12 स्वर्ण व 4 रजत पदक प्राप्त कर जीत हासिल की। कोच जोगिंद्र सिंह ने बताया कि कुराश गेम चौहारघाटी की टिक्कर पंचायत के 16 बच्चों ने भाग लिया। इसमें अर्चना ने 27 किलो, दीपिका ने 32 किलो, काव्या ने 36 किलो, जीविका ने 40 किलो, अलीशा ने 45 किलो, यशवी ने 52 भार वर्ग, हिमानी ने 64 किलो भार वर्ग, हिमांशु ने 45 किलो, ईशान ने 30 किलो, पूर्व ने 25 किलो, प्रदीप ने 28 किलो, यश ने 35 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही श्वेता, तन्वी, दिव्या और अलीशा ने रजत पदक जीत कर इस वर्ष की जिला स्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम करते हुए समस्त चौहारघाटी का नाम रोशन किया है। संवाद