फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भाषण प्रतियोगिता में कृषिक ठाकुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर में विश्व भौतिकी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य गुलाब सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुआ। विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं के 100 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भाषण में 12वीं कक्षा के कृषिक ठाकुर ने प्रथम, वाणी ठाकुर दूसरे और मोहित ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान को परखने के लिए आयोजित एक्टिविटी प्रतियोगिता में मनीषा और नीतिका की जोड़ी ने प्रथम, गिरीश पटियाल दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान शिवांगी ठाकुर ने भौतिक विज्ञान के रोचक पहलुओं पर प्रस्तुति देकर सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पोस्टर मेकिंग में किंजल ठाकुर प्रथम, लताश ठाकुर दूसरे और अर्णव ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन में साक्षी ठाकुर प्रथम, लक्षित ठाकुर दूसरे और सोनाक्षी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें