फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोक नृत्य में बालीचौकी और रोल प्ले में खणी स्कूल बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी में राष्ट्रीय लोक नृत्य और राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की कुल नौ टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी जीतराम ठाकुर ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में मेजबान बालीचौकी स्कूल प्रथम और घाट स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, राष्ट्रीय रोल प्ले प्रतियोगिता में खणी स्कूल प्रथम और बालीचौकी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बताया कि विजेता टीमें अब एससीईआरटी सोलन में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला नोडल अधिकारी जीतराम ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए बालीचौकी के प्रधानाचार्य और सभी प्रतिभागी स्कूलों के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें