फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्योति, कनिका विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए करवाईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की ओर से मेरा भारत, मेरा वोट विषय पर निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा मतदाताओं में चुनावी साक्षरता एवं मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। निबंध लेखन में 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें शाहीन बेगम प्रथम, सिमरन द्वितीय व मोनिका तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी में चार टीमों ने भाग लिया। टीम ए में ज्योति व कनिका प्रथम, टीम बी में साहिन बेगम व वंशिका द्वितीय और टीम डी में पृशवी व आरती तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व बारे जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक मतदाता बनने और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण डोगरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने और अधिकतम मतदाता भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ के साथ हुआ। ‎ संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें