फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के लिए सुगम बनाई जा रही न्याय व्यवस्था : न्यायमूर्ति मलिमथ

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ सरकाघाट में अतिरिक्त जिला एवं सत? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के निकट तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

यह बात हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने शनिवार को सरकाघाट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के उद्घाटन के दौरान कही। संयुक्त कार्यालय भवन में स्थापित न्यायालय से सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र की 109 पंचायतों के लगभग 2.17 लाख लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी।
इस मौके पर न्यायमूर्ति मलिमथ ने सभी को नए कोर्ट के लिए बधाई दी। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने अधिकारियों को सरकाघाट में अलग से एक न्यायिक परिसर बनाने की संभावनाएं तलाशने को कहा। न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी आरके शर्मा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और अन्य गण्यमान्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह, सरकाघाट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता पीएस तपवाल, कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पत्नी स्वरूपा मलिमथ एवं पुत्री संब्रह्म मलिमथ, सरकाघाट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जियालाल आजाद, नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष अनूप कुमारी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र गुलेरिया, जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम, एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन, बार एसोसिएशन सरकाघाट के प्रधान भूप सिंह ठाकुर, बार एसोसिएशन मंडी के प्रधान नीरज कपूर, बार एसोसिएशन सरकाघाट की उपाध्यक्ष वर्षा ठाकुर, सचिव विदेश पालसरा सहित अन्य अधिवक्ता एवं न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें