फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हुड़दंग मचाने के चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में हुड़दंग मचाने के चारों
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायिक हिरासत
एक स्थानीय युवक की काट दी थी अंगुली, एक से की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में दो जुलाई की रात को महामृत्युंजय चौक पर तलवारों और डंडों से हुड़दंग मचाते हुए एक स्थानीय युवक की अंगुली काटने और दूसरे को पीटकर घायल करने के चारों आरोपी पर्यटकों को सोमवार न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान जोरावर सिंह (19), मनदीप सिंह (24), सुखविंदर सिंह (30) और शुभदीप सिंह (24) निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर फॉर्च्यूनर गाड़ी से मनाली की तरफ फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने शनिवार शाम को ही लाहौल स्पीति के कोकसर से पकड़कर मंडी लाया गया था। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों में जोरावर सिंह ने तलवार चलाकर अनिल की उंगली काट दी थी। पुलिस ने हमले में उपयोग में लाई गई तलवार और गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। चारों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें