फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैडमिंटन में जोगिंद्रनगर, खो-खो में माहुंनाग का दूसरे दौर में प्रवेश

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में खेली जा रही छात्रों की जिला स्तरीय खेलों के कबड्डी मुकाबले में दम दिखाते ​खिलाड
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैडमिंटन प्रतियोगिता में लडभड़ोल स्कूल के खिलाड़ियों को हराकर जोगिंद्रनगर बाल पाठशाला ने अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता में बलद्वाड़ा और माहुंनाग के बीच खेले गए दूसरे चरण के मैच में माहुंनाग स्कूल के खिलाड़ी विजेता रहे। इसी प्रतियोगिता में बालीचौकी और जयदेवी स्कूल के खिलाड़ियों के बीच में खेले गए मैच में जयदेवी स्कूल विजेता रहा।
विज्ञापन


वाॅलीबाल प्रतियोगिता में गोहर की टीम ने करसोग को हराकर दूसरे चरण का मैच जीता। बुधवार को राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर में चल रही प्रतियोगिता में बैडमिंटन में बलद्वाड़ा और संगरूर के बीच खेले गए मैच में संगरूर टीम विजेता रही। धर्मपुर और बल्ह के बीच खेले गए मैच में बल्ह स्कूल विजेता रहा। जिला स्तरीय खेलों की मेजबानी कर रहे राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य आशीष ने बताया कि उपरोक्त सभी खेलों में 18 शिक्षा खंडों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में वीरवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे। 30 सितंबर तक प्रतियोगिता जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें