फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौलखा में जीप ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नौलखा में सुंदरनगर बाईपास के नीचे से सुंदरनगर शहर को आने वाले संपर्क मार्ग पर एक जीप ने आगे जा रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सौभाग्यवश कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कार की डिक्की को जीप की टक्कर में काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक सड़क पर जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाने के दल ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार एचपी 32ए-6165 मंडी से सुंदरनगर की ओर आ रही थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाने के दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शूरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें