फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जीप 100 फीट गहरी खाई में गिरी, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। उपमंडल के सकेतड़ी नाला (नौण) में एक कार 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, इनमें भोला दत्त, रोशन लाल, उपेंद्र कुमार तीनों सलाहर के रहने वाले हैं। इनमें दो को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे हुआ, जब लोग चैलचौक से अपने घर सलाहर जा रहे थे। जैसे ही कार सकेतड़ी मोड़ के पास पहुंची कार पैरापिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई। एक घायल को गोहर सिविल अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया है, लेकिन 2 को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रेफर किया गया है। थाना प्रभारी गोहर लाल चंद ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें