फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलाह में जीप-कार की टक्कर, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
डलाह में जीप-कार की टक्कर, सभी सुरक्षित
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर कार और जीप की जोरदार टक्कर से हाईवे में जाम लग गया। सड़क दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार कुल चार लोग सुरक्षित रहे। आमने सामने की टक्कर से वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। वीरवार सुबह सुंदरनगर से जिला कांगड़ा की ओर जा रही एक कार की विपरीत दिशा से आ रही जीप के साथ पधर के डलाह में टक्कर हो गई। इससे हाईवे में जाम लग गया। कार में तीन जबकि जीप में एक ही सवार था जो सुरक्षित हैं। पुलिस अधिकारी देशराज ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। कार चालक की पहचान गोविंद निवासी सुंदरनगर के रूप में हुई है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि कार और जीप की टक्कर में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें