जोगिंद्रनगर अस्पताल के गेट पर पीलिया का तंत्र मंत्र से उपचार
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय अस्पताल के गेट के बाहर पीलिया का तंत्र मंत्र से उपचार शुरू हो गया है। हैरानी है कि अस्पताल में उपचाराधीन मरीज यहां झाड़ फूंक करवा रहे हैं। पूर्व में पीलिया के उपचार में कोताही बरतने से युवक की मौत को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। तंत्र मंत्र से उपचार को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति पीलिया को झाड़ फूंक का काम कर रहा है और मरीज जमीन पर बैठे हैं। बता दें कि जोगिंद्रनगर उपमंडल में पीलिया के मरीज सामने आए हैं। उधर, जोगिंद्रनगर अस्पताल में तैनात डाॅ: विजेंद्र ने कहा कि पीलिया एक वायरस है। जिसका उपचार सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक परामर्श के तहत ही संक्रमित मरीज करवाएं। इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों में लीवर से संबंधित शिकायत भी रहती हैं। जिसका उपचार दवा से ही संभव है। संवाद