फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में बिना पानी शोपीस बना जलशक्ति विभाग का डिजिटल प्याऊ

Thu, 12 Jun 2025 06:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में बिना पानी शोपीस बना जलशक्ति विभाग का डिजिटल प्याऊ। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जून माह में अचानक पारा बढ़ जाने से गर्मी से परेशान राहगीरों को जलशक्ति विभाग के डिजिटल प्याऊ से पानी की सुविधा नहीं मिल रही है। लघु सचिवालय के समीप डिजिटल प्याऊ में विभाग ने रियल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम भी स्थापित किया है। गर्मी के मौसम में भी सूख जाने से अब लोग बाजार से मिनरल वाटर खरीदकर कर प्यास बुझा रहे हैं। इधर, ग्रामीण क्षेत्र खडीहार, नेरी और लांगणा में भी पानी का संकट गहराने के बावजूद जलशक्ति विभाग की ओर से वाटर टैंकर की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। लडभड़ोल क्षेत्र में भी पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। उधर, जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रदीप राठौर ने कहा कि पेयजल उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। प्याऊ को भी तत्काल प्रभाव से बहाल करने के आदेश जारी किए जाएंगे। सार्वजनिक नलों में भी विस्तार करने को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें