फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जयराम ने जाना आपदा प्रभावितों का दर्द, बेघर हुए लोगों के छलके आंसू

विज्ञापन
मंडी जिला के सराज घाटी ​स्थित कुकलाह व कशौड पंचायतों में आपदा पीड़ितों को राहत के रूप से सामान
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को देखते ही बेघर हुए प्रभावितों के आंसू छलक गए। अपने नेता को अपने बीच पाकर हर कोई भावुक हो गया। वहीं, जयराम ठाकुर ने भी प्रभावित परिवारों के बीच जताकर उनका दुख दर्द बांटा। प्रभावितों ने जयराम ठाकुर के पास अपना दुखड़ा भी सुनाया। उन्होंने प्रभावितों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्हाेंने ग्राम पंचायत कुकलाह और कशौड़ में बुधवार को करीब 400 प्रभावित परिवारों को अपनी तरफ से राशन की किट, बर्तन और कंबल बतौर आपदा राहत के रूप में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को जयराम ने अपनी तरफ से 25-25 हजार रुपये की नकद राशि भी दी। जयराम ने अपने हलके की इन दोनों पंचायतों में जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे, उन्हें अपनी तरफ से छह-छह हजार रुपये नकद प्रदान किए। इसके अलावा इन पंचायतों में नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक ने 30 बेघर परिवारों को रहने के अपनी तरफ से टेंट भी दिए। इसके साथ बुधवार शाम को जयराम ठाकुर ने भाटकीधार में आपदा प्रभावितों को राहत बांटी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल, मीडिया प्रभारी वेदी राम, मंडल अध्यक्ष भागी रथ शर्मा और अन्य मौजूद रहे।

प्रदेश सरकार बोल कुछ रही, कर कुछ रही : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वह सराज में ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ उनकी हरसंभव मदद के लिए खड़े हैं। प्रदेश सरकार बोल कुछ रही है और कर कुछ रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल के लोगों को आपदा से निपटने के लिए करोड़ों रुपये दिए और मुख्यमंत्री समेत अन्य नेता कह रहे हैं कि केंद्र कोई मदद नही कर रहा है। जयराम ने कहा कि आपदा में कांग्रेस नेता अवसरों की तलाश में हैं। सरकार सड़कें खोलने और बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में नाकाम साबित हुई है। जिन 10 गारंटियों को कांग्रेस ने जनता को देने का झूठा वायदा किया है, उसका परिणाम भुगतने के लिए कांग्रेस 2024 के चुनाव में तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें