फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जगदीश ने जीते चार पदक, राज्य स्तर के लिए चयन

Tue, 29 Sep 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। जिला स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभड़ोल के छात्र जगदीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। सीबीएसई पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर में आयोजित प्रतियोगिता में जगदीश ने शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीते। 200 मीटर दौड़ में रजत और 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। जगदीश के शानदार प्रदर्शन की बदौलत विद्यालय ने जिला स्तर पर रनरअप ट्रॉफी भी अपने नाम की। इसके साथ ही जगदीश का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र शिवम भमानिया ने कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों व पीईटी देवेंद्र ठाकुर का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें