बड़सर (हमीरपुर)। उप रोजगार कार्यालय बड़सर में नालागढ़ की निजी कंपनी फ्लोर स्टाफ के 100 पदों पर भर्ती के लिए 29 सितंबर को साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के बारहवीं पास पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 14,300 रुपये मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। कार्यस्थल नालागढ़ होगा। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार, जिनका नाम किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, अपने मूल प्रमाणपत्रों और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।