फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ध्वाल में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन पुल का कार्य तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) सोहन लाल ठाकुर ने वीरवार को ध्वाल में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ मौके का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा इसे निर्धारित समय सीमा से पहले गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। सोहन लाल ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इस पुल का शिलान्यास किया था लेकिन पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसका काम ठप हो गया था। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देशों और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सहयोग से इसका निर्माण कार्य पुन: शुरू हो सका है, जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। इसके बनने से ध्वाल, बटवाड़ा, धन्यारा, हाड़ाबोई और सोझा बेहली सहित आसपास के कई क्षेत्रों के ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें