फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 'मतदान केंद्रों का करें निरीक्षण, चिंताजनक पहलुओं की सूची बनाएं'

विज्ञापन
लोकसभा चुनावो की  तैयारियां को लेकर लगी  एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेते कर्मचारी   संवाद
विज्ञापन
मंडी। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मंडी में वीरवार को सहायक निर्वाचन अधिकारियों-सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला करवाई गई। इस दौरान इन्हें संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया से जुड़े उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अरिंदम चौधरी ने भ्यूली के विपाशा सदन में आयोजित कार्यशाला में सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में 15 जनवरी से पहले तमाम मतदान केंद्रों का फिजिकल सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने वहां सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर उनके संबंध में निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण कर लें। कमियों को लेकर अवगत कराएं ताकि उन्हें समय से ठीक किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों से जुड़े प्रत्येक चिंताजनक पहलू को लेकर भी एक विस्तृत लिस्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग कर उनकी जानकारी साझा करें ताकि उन्हें लेकर जरूरी प्रबंध किए जा सकें। कार्यशाला में एडीएम डॉ. मदन कुमार, तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार शर्मा ने भी अधिकारियों को निर्वाचन की चरणवार प्रक्रिया और उनकी जिम्मेदारियों व आवश्यक कार्यवाहियों पर प्रकाश डाला। इस मौैके अधिकारियों को चुनाव आयोग की ओर से तैयार विशेष हैंडबुक भी दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें