सरकाघाट (मंडी)। एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स तैयार करने को लेकर आयोजित कार्यशाला में सरकाघाट की चार पंचायतों से पहुंचे स्वयंसेवकों ने आपदा की स्थिति से पूर्व की तैयारी तथा आपदा के दौरान त्वरित एवं सुरक्षित बचाव कार्यों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल किया। समापन अवसर पर अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एसडीएम सरकाघाट जोगिंद्र पटियाल ने सभी युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान जो भी सीखा है, उसे वास्तविक परिस्थितियों में सक्रिय रूप से लागू करें तथा आपदा के समय प्रशासन और आमजन के बीच सेतु बनकर अपना योगदान सुनिश्चित करें। अग्निशमन विभाग सरकाघाट के फायरमैन जयपाल, मनोज कुमार और श्यामलाल ने प्रतिभागियों को जंगल की आग, गांव में लगने वाली आग तथा एलपीजी से होने वाली आग के कारणों एवं उन्हें बुझाने के प्रभावी तरीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। संवाद