मंडी में बाल स्कूल के कैडेट आईटीआई चौक पर यातायात के बारे में जानकारी लेते हुए। संवाद
मंडी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी के एनसीसी कैडेटों ने वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियमों के बारे में जानकारी हासिल की।
बाल स्कूल के एनसीसी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि लगभग 80 कैडेटों ने विस्तार से जानकारी हासिल की। बताया कि सुबह स्कूल परिसर में एएसपी सचिन हिरेमठ ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कैडेटों को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ले जाकर उन्हें यातायात नियमों, चालक द्वारा सीट बेल्ट और ऑनलाइन चालान के बारे में जानकारी दी। संवाद