गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोहर में हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ‘जागृति योजना’ के तहत ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर ने पोक्सो अधिनियम, बाल अधिकार, बाल श्रम और घरेलू हिंसा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व बाल कल्याण समितियों की सहायता लेने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य संजीव सूद ने ऐसे शिविरों को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान पैरा लीगल वालंटियर दलीप कुमार, शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे। संवाद