फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाटकों से दी जाएगी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
20 से 29 जुलाई तक चलेगा नशामुक्ति अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मंडी की ओर से 20 से 29 जुलाई तक 10 दिवसीय विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण कार्यक्रमों तथा चिट्टा मुक्त हिमाचल-नशामुक्त मंडी अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। विभाग के नाट्य दल गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच आयोजित होंगे। 20 से 29 जुलाई तक मंडी जिले के जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, सुंदरनगर, द्रंग, सदर, करसोग, सिराज, नाचन और बल्ह विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों व गांवों में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें