फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हजारों परिवारों को अब घर-द्वार पर मिलेगी भारत गैस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना धर्मपुर में नैना भारत गैस सर्विस का विधायक चंद्रशेखर ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की 30 से अधिक पंचायतों के हजारों परिवारों के लिए बुधवार को बड़ी सुविधा शुरू हुई। पुराना धर्मपुर में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के तहत संचालित नैना भारत गैस सर्विस का शुभारंभ विधायक चंद्रशेखर ने किया। इस दौरान एजेंसी प्रबंधक विजय कुमार भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि भारत गैस एजेंसी की स्थापना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से मांग थी। एजेंसी शुरू होने से अब लोगों को गैस सिलिंडर, नए कनेक्शन, केवाईसी, नवीनीकरण और अन्य सेवाओं के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीण उपभोक्ताओं को विशेष राहत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने से समय और धन की बचत होगी तथा बरसात व आपदा के समय भी उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर बीडीओ बालम राम, थाना प्रभारी विनोद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राज कुमार सोनी, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक देश राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें