फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का अहम योगदान : एसडीएम

Thu, 09 Mar 2023 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला के खंड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा सभागार में महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं को स
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौंतड़ा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान अहम है। हिमाचल में महिलाओं को उचित सम्मान की जो परंपरा है। इसके चलते महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में खड़ी हैं। इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा बीआर वर्मा ने महिला और बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इनमें आंगनबाड़ी वृत द्राहल की पर्यवेक्षिका सपना कुमारी, चौंतड़ा से रीना देवी, लांगना से दुर्गावती शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं रीना रानी, रबना देवी और हिमा वर्मा को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सीडीपीओ बीआर वर्मा, टिकरी मुशैहरा के प्रधान, चौंतड़ा के उपप्रधान, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें