फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी आ रहे हैं तो जरा रुकिये, चेक कर ले यातायात प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
...........
विज्ञापन

मंडी आ रहे हैं तो जरा रुकिये
पहले चेक कर लें ट्रैफिक प्लान
स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के लिए पुलिस ने बदला है यातायात प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए आज आप मंडी आ रहे हैं तो जरा ध्यान दें। रविवार को विक्टोरिया पुल से वाहनों को शहर के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा। सेरी मंच, चौहटा, मोती बाजार, स्कूल बाजार में यातायात प्रभावित रहेगा। ये क्षेत्र सील रहेंगे। सिर्फ आपात वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। ऐसे में शहर के बाहर ही वाहन छोड़ पैदल सेरी तक पहुंचने में ही भलाई होगी। सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों को समारोह वाले दिन, जब तक समारोह समाप्त नहीं हो जाता, मंडी शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। 15 अगस्त को तल्याहड़ से मंडी शहर की ओर आने वाले वाहन वाया कहनवाल बाईपास आएंगे। रिवालसर, सरकाघाट और कोटली की तरफ जाने वाले वाहनों को वाया बाईपास कहनवाल रवाना किया जाएगा। वीर, बाडी-गुमाणु की तरफ जाने वाले वाहनों को नए सुकेती पुल से भेजा जाएगा। ये वाहन कुछ क्षण रुक कर महामृत्युंजय मंदिर के पास से सवारियां उठा सकेंगे। समारोह वाले दिन विक्टोरिया पुल की तरफ से मंडी शहर की ओर आने वाले वाहनों को वाया पुरानी आना पड़ेगा। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जवानों का सख्त पहरा है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें