फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अस्पताल आ रहे हैं तो दस रुपये खुले साथ रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने मरीजों से की अपील
विज्ञापन

खुले पैसे को लेकर बढ़ रहा विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए वसूले जा रहे दस रुपये शुल्क को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कोई इसे स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय पहल बता रहा है तो कोई जनमानस पर अतिरिक्त बोझ की बात कह रहा है। स्थानीय लोगों जय कुमार, संजय, हरीश, गिरधारी, सुनीता, कमला देवी आदि का कहना है कि लोग निजी अस्पतालों में पर्ची के लिए चार-पांच सौ रुपये खर्च कर सकते हैं तो क्या वह सरकारी अस्पताल में दस रुपये शुल्क नहीं दे सकते। हालांकि, इस पहल में खुले पैसों को लेकर कर्मचारियों और मरीजों में गहमागहमी चल रही है। खुले पैसे न होने पर कई बार मरीजों को खुले पैसे लाने के लिए भेजा जा रहा है, जिससे उन्हें उपचार लेने में समय लग रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर का कहना है कि आरकेएस की बैठक में लिए गए निर्णय पर ही पर्ची शुल्क वसूला जा रहा है। इस राशि को अस्पताल के विकास कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अस्पताल आने पर अपने साथ पर्ची बनवाने के लिए खुले दस रुपये लेकर आएं। पिछले दिनों पर्ची शुल्क को लेकर सोशल मीडिया पर एक युवक का आपत्ति जताते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पर्ची शुल्क को लेकर अस्पताल प्रशासन से नाराजगी जताता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें