फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: इडली स्याजीं उप सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण

Sun, 07 Jul 2024 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
गोहर उपमंडल के तहत स्यांजी सब परियोजना के निरीक्षण के बाद जागरूकता ​शिविर में मौजूद किसान। स्त्
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के दूसरे चरण के तहत परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चौहान ने गोहर में चल रही उप परियोजनाओं बहाव सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी में चार खंड प्रबंधन इकाइयों मंडी, गोहर, सरकाघाट और कुल्लू के तहत 86 साइटों पर काम चल रहा है। खंड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के तहत 18 उप परियोजनाएं हैं। उन्होंने उप परियोजना इडली स्यांजी में बनी कूहल के हेड वियर से लेकर अंतिम छोर तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खंड परियोजना प्रबंधक इकाई गोहर और ठेकेदार को कार्य को गुणवत्तापूर्वक शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपस्थित कृषि विकास संघ के प्रधान दया राम और अन्य सदस्यों से विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. जगदीश, कंस्ट्रक्शन इंजीनियर विवेक सकलानी, डॉ. सोनल गुप्ता, डॉ. धर्म चंद चौहान, सोनू शर्मा और कृषि विकास अधिकारी सुरेश सोनी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें