जोगिंद्रनगर (मंडी)। जम्मू से मनाली जा रही एचआरटीसी की बस जोगिंद्रनगर बस अड्डे से रवाना होने के चंद मिनट बाद ही ब्रिज मंडी के पास खराब हो गई। इस कारण मंडी व मनाली की तरफ यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक यात्री एनएच पर खड़े होकर बस का इंतजार करते रहे। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अचानक बस खराब होने से लंबी दूरी के यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई। उधर, एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्ढा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेजी गई।