फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगेगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़भड़ोल (मंडी)। प्रदेश भर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। स्वास्थ्य खंड लड़भड़ोल में भी इसे सफल बनाने के लिए चार केंद्र स्थापित किए गए हैं। बीएमओ लडभड़ोल डॉ. विजय धीमान ने पात्र किशोरियों और अभिभावकों से सोशल मीडिया की भ्रामक अफवाहों से दूर रहकर इस सुरक्षित अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सिविल अस्पताल लड़भड़ोल, सीएचसी चौंतड़ा, और पीएचसी लांगणा व मकरीड़ी में वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान का पहला चरण 29 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद 5, 12 व 19 अप्रैल तथा 10 और 24 मई को विशेष रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत वे किशोरियां पात्र मानी गई हैं, जिनकी आयु 14 वर्ष पूरी हो चुकी है और अभी 15 वर्ष से कम है। पात्र बच्चियां यू-विन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं। जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगी, उनके लिए केंद्रों पर ऑन-द-स्पॉट सुविधा भी रहेगी। स्वास्थ्य कर्मी मौके पर ही पंजीकरण कर वैक्सीन लगाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें