फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेताओं को 17 करोड़ रुपये की सम्मान राशि जारी : यादविंद्र गोमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को 17 करोड़ रुपये की सम्मान राशि जारी की गई है। अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रेल और हवाई यात्रा भत्ता देने का भी फैसला किया गया है। राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सेवाएं कुश्ती चैंपियनशिप-2025-26 का विधिवत शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि खेल अधोसंरचना के विकास में भी कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मंडी जिला में मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में 26 खेल मैदानों के निर्माण पर लगभग 3.90 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। मंडी जिले में भी चालू वित्त वर्ष में 6.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पदक विजेता खिलाड़ियों को वितरित की गई है। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस आयोजन के लिए एक लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। प्रतियोगिता में पहुंचने पर परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव ने मंत्री का स्वागत किया। जबकि जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। स्थानीय कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें