फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप के लिए हिमाचल की पुरुष और महिला टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल एमेच्योर सेपकटाकरा खेल संघ के तत्वावधान में बुधवार को 36वीं सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से करीब 30 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी चयनित हुए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक ट्रिपल आईटीएम कॉलेज, ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। राज्य संघ के महासचिव हेम राज ने बताया कि पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, निखिल, चमन वर्मा, अंतरिक्ष राठौर, सुरेंद्र पाल, हेम राज, ऋतिक कुमार, मोहन व राहुल का चयन किया गया। वहीं, महिला वर्ग में आरती, बबीता कुमारी, पायल, दुर्गा देवी, प्रगति ठाकुर, गरिमा कुमारी, गुंजन चौधरी, नेहा कौशल, सोनिया और स्नेहा को टीम में जगह मिली है। संघ के प्रधान पीएन आजाद ने चयनित खिलाड़ियों सहित ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें